'अब मिला इंसाफ, कलेजे को पहुंची ठंडक': अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सामने आए सिपाही संदीप के परिजन, पढ़ें खबर
24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उमेश पाल के सुरक्षा में तैनात रहे जिले के अहरौला थाना अंतर्गत विसईपुर गांव निवासी सिपाही संदीप निषाद की भी मौत हो गई थी। संदीप की मौत के बाद से ही उनका पूरा परिवार माफिया अतीक व उसके गुर्गो के साथ ही परिवार के खात्मे की मांग शासन-प्रशासन ने कर रहा था।
विस्तार
माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या की खबर सुनते ही उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए सिपाही संदीप के परिजन काफी खुश है। उनका कहना है कि अब इंसाफ मिला है और कलेजे को ठंडक पहुंची है। इसके साथ ही परिजनों ने यह भी कहा कि अभी जो बचे है उनका भी खात्मा होना चाहिए। अब तक की पुलिसिया कार्रवाई व अन्य कवायद पर शहीद सिपाही के परिजनों ने संतुष्टि जाहिर किया है।
यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed Killed: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद वाराणसी से आजमगढ़ तक अलर्ट,रात भर जागते रहे पुलिस के आला अधिकारी
बीते 24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उमेश पाल के सुरक्षा में तैनात रहे जिले के अहरौला थाना अंतर्गत विसईपुर गांव निवासी सिपाही संदीप निषाद की भी मौत हो गई थी। संदीप की मौत के बाद से ही उनका पूरा परिवार माफिया अतीक व उसके गुर्गो के साथ ही परिवार के खात्मे की मांग शासन-प्रशासन ने कर रहा था। दो दिनों पूर्व झांसी में अतीक के पुत्र असद व एक शूटर की मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना मिलने पर शहीद सिपाही के परिजनों ने खुशी जतायी थी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया था।
यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed shot dead: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट, देर रात तक ऐसा था जिले का माहौल