फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now garbage will be thrown at Mubarakpur dumping ground

ग्रामीणों के विरोध के चलते नीबी में भी रूका कूड़ा निस्तारण

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Now garbage will be thrown at Mubarakpur dumping ground
जिले में 16 सितंबर की रात हुई मुसलाधार बारिश के बाद नगर पालिका के पास कूड़ा डंप करने की समस्या पैदा हो गई है। वर्तमान में पुरानी जेल की जमीन पर कूड़े का ढेर लगा है। इस कूड़े को निस्तारित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सठियांव के नीबी के पास जमीन किराये पर ली थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते वहां कूड़ा नहीं डंप किया जा सका। अब नगर पालिका प्रशासन ने मुबारकपुर के डंपिंग ग्राउंड पर शहर का कूड़ा फेंकने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ अपना डंपिंग ग्राउंड रानी की सराय के मझगांवा गांव में बनाया हुआ है। शहर से निकलने वाला कूडा वहीं डंप किया जाता है। 16 सितंबर की रात हुई भारी बरसात के बाद से नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड पानी में डूबा हुआ है। इसके चलते नगर पालिका के वाहन वहां कूड़ा नहीं ले जा पा रहे हैं जिसके चलते नपा प्रशासन पुरानी जेल की जमीन पर बनाए गए अस्थायी कूड़ा घर पर कूड़ा डंप कर रहा है। वर्तमान में वहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नपा प्रशासन ने सठियांव के नीबी गांव में एक किसान की जमीन कूड़ा डंप करने के लिए किराये पर लिया। शनिवार की शाम नपा के कई वाहन कूड़ा लेकर वहा डंप करने पहुंचे तो ग्रामीण विरोध पर उतर आए। जिसके चलते नपा प्रशासन को वहां कूड़ा डंप करने से पीछे हटना पड़ा। अब नपा प्रशासन आजमगढ़ मुबारकपुर नपा के डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

0
मझगांवा डंपिंग ग्राउंड में पानी भरने के कारण समस्या खड़ी हो गई है। कई जगह जमीन देखी गई। नीबी में एक किसान की जमीन मिली थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते वहां कूड़ा डंप नहीं किया जा सका। वैसे मुबारकपुर के डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डंप करने को लेकर बात हो गई है। अब शहर का कूड़ा वहीं डंप कराया जाएगा।-विकास कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed