{"_id":"66772b799c2c7b310e0e61e6","slug":"now-duty-will-be-charged-online-in-roadways-buses-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116938-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रोडवेज की बसों में अब ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रोडवेज की बसों में अब ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन विभाग रोडवेज बसों में अधिकारियों पर अक्सर अपने मनचाहे चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि, निगम ने इसके लिए क्रू साॅफ्टवेयर लांच किया है। इससे ड्यूटियां अब ऑनलाइन लगाई जाएंगी। इसके लिए स्थानीय डिपो स्तर से तीन महीने का शेड्यूल जारी करना होगा।
रोडवेज बसों में अधिकारियों द्वारा चहेते चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर खेल होता रहा है। इससे उनकी अतिरिक्त कमाई भी होती है। ऐसे में अधिकांश चालकों और परिचालकों का किलोमीटर का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता है। जिससे उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो सकेगा। निगम ने कू साफ्टवेयर लांच किया है। इसके तहत चालकों-परिचालकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए डिपो में आगामी तीन महीने का ड्यूटी शेड्यूल बनाकर जारी किया जाएगा।
24 घंटे पहले देनी होगी छुट्टी पर रहने की जानकारी
आजमगढ़। सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिस रूट पर चालक-परिचालक की ड्यूटी लगाई जाएगी। उसी पर संबंधित व्यक्ति को जाना होगा। चेकिंग के दौरान टीम बस में यात्रियों की गिनती के साथ ही चालक व परिचालकों के संबंध में भी जानकारी करेगी। यदि किसी चालक या परिचालक को छुट्टी लेनी है तो उसे 24 घंटे पहले इसकी जानकारी देनी होगी। इसके बाद ही उसे छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
चालकों और परिचालकों की ऑनलाइन ड्यूटी के संबंध में जानकारी मिली है। जल्द ही स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था लागू होगी। इससे व्यवस्था में सुधार होगा। - अवधेश कुमार पाल, एआरएम, आजमगढ़ डिपो।