फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now Board Examination Center will be set up by recommendation of DM: DIOS

अब डीएम की संस्तुति से ही बनेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र : डीआईओएस

Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now Board Examination Center will be set up by recommendation of DM: DIOS
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में केंद्र निर्धारित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बुधवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में प्राइवेट (वित्तविहीन) विद्यालयों के प्रबंधकों संग बैठक की। इस दौरान केंद्र निर्धारण के लिए पांच दिसंबर तक सभी विद्यालयों के प्रबंधकों को हर हाल में परिषद की वेबसाइट पर सूचनाएं अपलोड करने का निर्देश डीआईओएस ने दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर जिलाधिकारी नजर रखेंगे। इससे परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद सवाल नहीं उठ सकेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि माध्यमिक से कुल 763 विद्यालय संचालित है। जिसमें 22 राजकीय, 97 एडेड व 644 वित्तविहीन विद्यालय हैं। उन्होंने प्रबंधकों को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए केंद्र निर्धारण नीति जारी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए इंटर कालेज और हाईस्कूल की सूचनाएं अपडेट कराई जा रही हैं। पांच दिसंबर तक कॉलेजों को सूचना अपडेट करनी है। बताया कि ऑनलाइन अपलोड विवरण के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों का भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति करेगी। जिला समिति को सभी स्कूलों का सत्यापन 20 दिसंबर तक पूरा करना है। जिला समिति के सत्यापन की आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर 26 दिसंबर तक अपलोड करनी है। प्रधानाचार्यों द्वारा अपलोड जानकारी और जिला समिति की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ऑनलाइन केंद्र बनाकर परीक्षा केंद्रों पर छात्र आवंटन की सूची 11 जनवरी तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ऑनलाइन बने केंद्रों पर किसी भी आपत्ति को ऑनलाइन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी को होगी। 31 जनवरी तक केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। दोबारा आपत्ति होने पर चार फरवरी तक स्वीकार की जाएगी और नौ फरवरी को केंद्रों की अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। माध्यमिक कॉलेजों की आधारभूत सूचनाएं लेने के लिए वेबसाइट शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed