फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now Azamgarh will echo with the beautiful waves of Harihar, not with terror: CM

अब आतंक से नहीं, हरिहर की सुंदर स्वर लहरियों से गूंजेगा आजमगढ़ : सीएम

Thu, 14 Dec 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now Azamgarh will echo with the beautiful waves of Harihar, not with terror: CM
कभी आजमगढ़ के नाम से पूरी दुनिया कांपती थी। अब जिले की पहचान आतंक से नहीं बल्कि हरिहरपुर में स्थापित संगीत महाविद्यालय की सुंदर स्वर लहरियों से होगी। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अकबेलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौ वर्षों के अंदर देश में जो परिवर्तन आया है, वह जनता महसूस कर रही है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है। आने वाले समय में जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत संतृप्त किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यहां के लोगों ने भोजपुरी के अच्छे कलाकार को सांसद चुना तो यहां पर तेजी से विकास भी दिखने लगा। प्रधानमंत्री आवास योजना से देश में अब तक कुल चार करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं, जिसमें केवल उप्र में 55 लाख आवास बने हैं। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में 50 करोड़ गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, जिसमें उप्र में 10 करोड़ गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत देश में 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। उप्र में 50 करोड़ लोगों को पीएम अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना का लाभ अगले 05 वर्षों तक मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ को जनवरी 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जनपद में एयरपोर्ट बन रहा है। जिले को हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आदि का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ में एक लाख नौ हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। सात लाख लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। 35 लाख लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। इसी के साथ ही आजमगढ़ के तीन लाख से अधिक लोगों को शौचालय का भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि देश को ताकतवर बनाने के लिए आतंकवाद एवं नस्लवाद को खत्म करना होगा तथा समाज में पनप रहे भेदभाव को भी खत्म करना होगा। मोदी की गारंटी जीवन में खुशहाली, हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन की गारंटी है। इसी के साथ ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जो भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं, उन कार्यक्रमों में जाकर सभी पात्र व्यक्ति अपनी पात्रता की जांच कराते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।


निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
आजमगढ़। जनसभा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने एकेडमिक ब्लाॅक एक-दो का निरीक्षण व निर्माण के भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। ब्वायज एवं गर्ल्स हास्टल के निर्माण को दिसंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के रहने की क्षमता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed