फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now awareness through Sahbhoj on CAA

सीएए के प्रति जागरूक करने के लिए हियुवा करेगी सहभोग

Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now awareness through Sahbhoj on CAA
अहरौला के पखनपुर में सीएए के बारे में लोगो को जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इसमें सीएए पर चर्चा की गई। ब्लाक स्तर पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित कर जन जन को कानून के प्रति जागरूक करने की रणनीति बनी। हियुवा 16 जनवरी से ब्लाकवार सहभोज कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

जिला संयोजक विनोद सोनकर ने कहा कि सीएए के माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है। मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह अधिनियम किसी भी भारतीय की नागरिकता समाप्त नहीं करता है। किसी भी नागरिक को कांग्रेस और विरोधी दलों द्वारा झूठ के आधार पर फैलाए जा रहे भ्रम में कतई पड़ने की आवश्यकता नहीं है। वीरेंद्र सिंह, जगदंबा, सदानंद सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, हरिओम सिंह, प्रमोद सिंह, संजय आर्य, सुरेंद्र सिंह, सुधा शंकर राय, सुनील सिंह, मनोज गोंड, अवनीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

भजपा ने किया जनजागरण
लालगंज। फैजुल्लापुर गांव में सीएए को लेकर जन जागरण का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता और अवधेश राय की उपस्थिति में किया गया। अवधेश राय ने कहा कि एक विशेष धर्म की वकालत करने वाली राजनीतिक पार्टियां स्वयं को सेक्यूलर और भाजपा को कम्यूनल बताकर लोगों को भ्रमित कर रही है। देश में मुस्लिम समुदाय को मोहरा बनाकर राजनीतिक पार्टियां और आईएसआई देश में आग लगाने का कार्य कर रही हैं। आनंद कुमार राय, विशाल राय, सुनील राय, संजय राय, हरिशंकर यादव, शिवशंकर यादव, हवलदार यादव, रामा यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, छोटू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
अहरौला। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने पखनपुर स्थित किसान मोर्चा कार्यालय पर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। बिल संबंधी पर्चा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को अपने अंजाम तक पहुंचा दिया है। इससे विपक्षियों के हाथ से मुद्दा छिनता जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून को देश विरोधी बनाकर लोगों में भ्रांतियां फैला रहे हैं। हनुमान प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद खलील, आलोक मिश्रा, पीयूष सिंह थे।

जनसंपर्क कर सीएए व एनआरसी के प्रति किया जागरूक
अंबारी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीदारगंज बाजार में मंगलवार को सीएए व एनआरसी पर जागरूकत को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा कि एनआरसी किसी भी तरह से नागरिकता छिनने वाला कानून नहीं है। उन्होंने मुन्ना चौहान के आवास पर आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गांव-गांव, घर-घर जाकर एनआरसी व सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दिनेश जायसवाल, इंद्रपति, मनीष, रामनगीना, अजय सिंह, विनीत जायसवाल, कमला, सत्येंद्र, कोमल, विकास, जिलेदार, अखिलेश, अनिल, भानु, बालमुकुंद, सूर्यभान, जनार्दन, मनीष, सुनील, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed