फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to three gram pradhan

मानव दिवस सृजन में कमी पर तीन ग्राम प्रधानों को नोटिस

Fri, 06 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notice to three gram pradhan
आजमगढ़। मनरेगा योजना के तहत मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरतने पर तहबरपुर विकास खंड के तीन ग्राम प्रधानों को सीडीओ के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया है। मानव दिवस का सृजन लक्ष्य के अनुरूप न करने पर उनके वित्तीय अधिकार सीज करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारियों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना है लेकिन अब भी ग्राम प्रधानों द्वारा इस कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। इसका परिणाम है कि जॉब कार्ड धारियों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने जब इसकी समीक्षा की तो तहबरपुर विकास खंड के खरकौली, पठखौली और टीकापुर गांवों में मानव दिवस सृजन काफी कम पाया गया। लोगों के काम मांगने के बाद भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जो इनकी सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही का द्योतक है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने डीसी मनरेगा बीबी सिंह को तीनों ग्राम प्रधानों के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। डीसी मनरेगा बीबी सिंह ने बताया कि डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि वह तीनों ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करें। अगर उनके द्वारा कार्यों में सुधार नहीं किया जाता है तो पंचायती राज अधिनियम की धारा 95(छह) एक के तहत उनके वित्तीय अधिकारों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed