फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice of suspension issued to sweeper after getting dirt in Bajaha village

बजहा गांव में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को जारी हुई निलंबन की नोटिस

Fri, 28 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notice of suspension issued to sweeper after getting dirt in Bajaha village
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने गुरुवार को राजकीय धान क्रय केंद्र बसगति, न्याय पंचायत गोधौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुखोर जहानागंज, ग्राम बजहा, प्राथमिक विद्यालय बजहा जहानागंज (बूथ) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बसगति गांव में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी की। वहीं बजहा गांव के लेखपाल अनुपस्थित पाए गए तो ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल कभी नहीं आते यहां, जिसे लेकर डीएम ने लेखपाल से वीडियो कॉल पर बात की। डीएम ने लेखपाल के सभी कार्यों की वर्तमान स्थिति के साथ तहसीलदार को एसडीएम सदर के माध्यम से चार्ज शीट देने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले राजकीय धान क्रय केंद्र बसगति, न्याय पंचायत गोधौरा का निरीक्षण किए। इस दौरान बताया गया कि 316 किसानों ने धान की बिक्री के लिए पंजीकरण किया है, जिसमें 131 किसानों से खरीद हुई और उसमे से 89 किसानों का भुगतान हुआ है। शेष किसानों का भुगतान सात जनवरी 2022 से लंबित है। इस केंद्र से संबंधित गोदामों से सीएमआर की क्या स्थिति है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर जिलाधिकारी ने एआर कॉपरेटिव को निर्देश दिए कि 54 धान क्रय केंद्रवार अब तक किसानों का भुगतान लंबित है, इसकी सूचना केंद्र का नाम, न्याय पंचायत, राजस्व ग्राम सहित आज सायं तक उपलब्ध कराएं। इसी के साथ ही खाद्य विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रवार कुल कितने किसान पंजीकृत हैं, उनसे कितने मेट्रिक टन धान क्रय किया गया एवं कितने किसानों का धान क्रय किया जाना अवशेष है, केंद्र का नाम, न्याय पंचायत, राजस्व ग्राम का नाम सहित शुक्रवार को 12 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुखोर जहानागंज के निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ द्वारा बताया गया कि 196 आंगनवाड़ी है, जिसमे से 194 आंगनवाड़ी को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है एवं अब बूस्टर डोज 90 दिन बाद लगाया जाना है। जिलाधिकारी ने एमओआईसी एवं सीडीपीओ को निर्देश दिए कि सभी संबंधित आंगनबाड़ियों को आज ही बूस्टर डोज लगवाएं। इसी के साथ ही खंड विकास अधिकारी जहानागंज एवं एबीएसए को निर्देश दिए कि जो कोविड वैक्सीन का लक्ष्य निर्धारित है, उसके अनुसार विभिन्न राजस्व ग्रामों में वैक्सीनेशन तत्काल पूर्ण कराएं। ग्राम बजहा जहानागंज के निरीक्षण मे ग्राम बजहा की स्थानीय सड़कें खराब पाए जाने पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की ऐसी सड़कें जो क्षतिग्रस्त है, उसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अनुबंध किया जाना है। निर्वाचन सूची बनाकर उपलब्ध कराते हुए ठीक कराएं। एक महिला द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ वर्षों से उसका पुत्र लापता है, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित निरीक्षक को निर्देश दिया कि लेखपाल से आवेदन प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed