फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to owners of buildings that are hindering widening

चौड़ीकरण में बाधक बन रहे भवनों के मालिकों को नोटिस जारी

Wed, 24 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to owners of buildings that are hindering widening
बिंद्राबाजार। रानी की सराय में एसडीएम सदर ने काफी दिनों से चल रहे विवाद को दरकिनार कर मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे निर्माणों को क्या तोड़ा अब लोग नोटिस जारी होते ही अपना निर्माण स्वयं ही तोड़ रहे हैं। कुछ ऐसा ही देखने केे मिल रहा है मुहम्मदपुर बाजार में जहां 16 मार्च को नोटिस चस्पा होने के बाद लोग खुद ही अपना निर्माण तोड़ने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज से जिला मुख्यालय आने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूूडी द्वारा किया जा रहा है। प्रशासन ने सब जगहों से निर्माण में बाधक बन रहे निर्माणों को हटा दिया अब सिर्फ मुहम्मदपुर में ही निर्माण को हटाना बाकी रह गया है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी द्वारा 16 मार्च को मुहम्मदपुर में चिन्हित किए गए स्थान से निर्माण को हटा लेने का निर्देश दिया गया है। इन नोटिस के जारी होने के बाद मुहम्मदपुर कस्बे के लोग स्वत: ही चिन्हित की गई जमीन से अपने निर्माण केे हटाने में जुट गए हैं। लोगों को इस बात का डर सताने लगा है कि जिस प्रकार प्रशासन ने रानी की सराय कस्बे में चिन्हित भूमि में पड़ने वाले निर्माणों को हटा दिया कहीं मुहम्मदपुर में भी ऐसा न कर दे। अगर ऐसा होता है तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसी अंदेशे में मद्देनजर लोगों द्वारा स्वत: ही चिन्हित जमीन से निर्माण को तोड़कर हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed