फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice given to the accused secretary of embezzlement in Azamgarh, sought reply

आजमगढ़ में गबन के आरोपी सचिव को दी नोटिस, मांगा जवाब

Thu, 02 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Notice given to the accused secretary of embezzlement in Azamgarh, sought reply
आजमगढ़। साधन सहकारी समिति लिमिटेड मेंहनगर के प्रभारी सचिव भरत यादव द्वारा 562297 रुपये गबन के मामले में एआर कोआपरेटिव राम किंकर द्विवेदी द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण न प्रस्तुत करने पर बर्खास्तगी की चेतावनी गई है।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव ने बताया कि साधन सहकारी समिति लिमिटेड मेंहनगर के प्रभारी सचिव भरत यादव पर गबन के गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। जांच में कमेटी ने पाया कि उनके द्वारा गेहूं खरीद में एक किसान से दो किग्रा प्रति कुंतल की दर से नियम विरुद्घ कटौती की गई है। वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2021 में उर्वरक व्यवसाय से होने वाली आय की दी गई सूचना गलत पाई। जांच के समय 2017-18 और 2018-19 की कैशबुक को नहीं दिखाया गया। बाउचर की फाइल भी प्रस्तुत नहीं की गई। समिति के उर्वरक व्यवसाय के लिए अमानत लेकर व्यवसाय करने संबंधी कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखाया गया। कमेटी की आख्या से स्पष्ट होता है कि विभाग को गलत सूचना देकर सहकारी समिति अधिनियम एवं नियमावली का उल्लंघन किया गया है। समिति को नुकसान होने के बाद भी विभागीय अनुमति लिए बिना चौकीदार का वेतन लिया गया। कुल मिलाकर इनके द्वारा 562297 रुपये का गबन किया गया है। इसके लिए इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed