फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   nother fake Guruji caught, sent to jail

गिरफ्त में आए एक और फर्जी गुरूजी, भेजे गए जेल

Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
nother fake Guruji caught, sent to jail
लाटघाट। दूसरे व्यक्ति के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर गलत तरीके से शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने वाले व्यक्ति को रौनापार पुलिस ने शुक्रवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय दाम महुला के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

2011 में कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी कमल नरायण मिश्र पुत्र स्व. कपिल देव मिश्रा बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर सहायक अध्यापक पदभार ग्रहण किया था। नियुक्ति में कमल नरायन ने कूटरचित दस्तावेज लागाए थे। उसकी तैनाती शिक्षा क्षेत्र हरैया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दाम महुला पर हुई। फर्जीवाड़े की शिकायत विभाग में हुई तो जांच शुरू हुई और जांच में कमल नरायण मिश्र के फर्जीवाड़े की कलई खुलती गई। फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही खंड शिक्षाधिकारी हरैया ने कमल नरायण के खिलाफ रौनापार थाने में धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही कमल नरायनण विद्यालय छोड़ कर फरार हो गया। मुखबिर से मिली सूचना पर रौनापार पुलिस ने कमल नरायण को शुक्रवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय दाम महुला के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed