फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notbandi economy to improve

अर्थव्यवस्था सुधार के लिए नोटबंदी

Sat, 10 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Notbandi economy to improve
अर्थव्यवस्था सुधार के लिए नोटबंदी
नोटबंदी से भारत की अर्थ व्यवस्था को खोखला करने का मंसूबा रखने वाले कुछ देशों की रणनीति फेल हो गई है। देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री के इस फैसले से खुश है। रुपये के लिए बैंक की लाइन में लगने से किसी की भी मौत नहीं हुई है। विपक्ष अपनी नाकामयाबी को छिपाने के लिए इस तरह का दुष्प्रचार कर रहा है। ये बातें शनिवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शहर के मेहता पार्क में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन


डा. पांडेय ने कहा कि विकास के लिए देश की जनता ने प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। इसलिए जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री ढाई साल के कार्यकाल में देश का हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रयासरत हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि भाजपा सरकार से पहले संसद भवन में वंदेमातरम नहीं बोला जाता था लेकिन वर्तमान समय में यह नारा संसद में गूंज रहा है। नोट बंदी के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अन्यथा इससे पहले कुछ देश अर्थव्यवस्था को खोखला बना रहे थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हालात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह खिचड़ी सरकार है। जिसका एक हिस्सा कोई तो दूसरा हिस्सा कोई लेकर बैठा हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए कहा कि दुर्भाग्य की बात रही कि मायावती के कार्यकाल में उनके आवास और दफ्तर में जनता की समस्याएं सुनने की बजाय नोट गिनने की मशीन रखी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र त्रिपाठी ने देश और समाज के प्रति ब्राह्मण वर्ग द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को महासभा के पदाधिकारियों की तरफ से अंगवस्त्रम एवं भगवान परशुराम की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी, अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. वंदना द्विवेदी, मोहारिका चौबे, दुर्गेश तिवारी, ओंकार तिवारी, जयशंकर मिश्रा, टीपी मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed