फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not tolerate tardiness in complying with the Code of Conduct

आचार संहिता के पालन में शिथिलता बर्दाश्त नही

Thu, 12 Jan 2017 11:47 PM IST
code-of-conduct
code-of-conduct Updated Thu, 12 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Not tolerate tardiness in complying with the Code of Conduct
आचार संहिता के पालन में शिथिलता बर्दाश्त नही
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आचार संहिता का हर हाल में पूरी तरह से पालन कराने का निर्देश दिया है। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि कंट्रोल रूम को मिली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


सभी रिपोर्ट की हर हाल में ऑनलाइन फीडिंग की जाए।कैंप कार्यालय में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विधान सभावार बूथ डायरी, बूथवार ईपिक रेसियो, कम्यूनिकेशन प्लान, आफीसर्स इंफार्मेशन, पोलिंग स्टेशन नंबर, कानून व्यवस्था, पुलिस चौकी, रेवन्यू विपेज, वोटर्स की सूचना, वोटर लिस्ट, पोलिंग पार्टी डिस्पैच एवं रिसिट के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी, समाधान, सुविधा ऐप, सभी तहसीलों में काल सेंटर, बूथ दोस्त ऐप, रूट चार्ट, विधान सभावार वाहनों की उपलब्धता, वीडियो कैमरा, डिजिटल कैमरा, माइक्रो आब्जर्बर, बेव कास्टिंग, मतदाता पर्ची, पोस्टल बैलेट की तैयारी, ईवीएम की उपलब्धता, वोटर आईडी के न रहने पर विकल्प की व्यवस्था पर  चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चुनाव संबंधी उपलब्ध कराए गए प्रारुप को भर कर दो दिन के अंदर उपलब्ध कराएं। सभी रिपोर्टों को आन-लाइन फीड करें। समय-सीमा में कार्यों को पूरा करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर कैमरा, वीडियोग्राफी, डिजिटल कैमरा, बेवकास्टिंग लगवाएं।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, आईएएस प्रोबेशन अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन पीपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed