फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not recovered from the specter of riots silk city

दंगे की काली छाया से नहीं उबरी रेशम नगरी

Sat, 22 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 22 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Not recovered from the specter of riots silk city
कभी रेशम नगरी के नाम से मशहूर मुबारकपुर कस्बा आज अपनी पहचान को तरस रहा है। यहां बनी रेशमी साड़ियां बनारसी साड़ियों के नाम से बिकती हैं, और मुबारकपुर अनचीन्हा रह जाता। इसके बाद भी यहां हमेशा हालात ऐसे नहीं थे। मगर एक दंगे ने यहां की तस्वीर बदल दी।
विज्ञापन


सरकार ने कुछ योजनाओं की घोषणा की पर उनका बिचौलिये ले जाते हैं और बुनकरों के हाथ रीते ही रह जाते हैं।
कभी हथकरघे की खटर-पटर की मधुर धुन से कस्बे के आस पास का पूरा क्षेत्र गूंजता था। लेकिन एक दंगे की काली छाया ने यहां के उद्योग की नींव हिला दी।

बुनकरों का कहना है कि दंगे के बाद से बाहर से आने वाले व्यापारी काफी कम हो गए। माल बिकना कम हो गया। ब्रिकी घटी तो बेकारी पांव पसारने लगी। जिन घरों में पहले 12-12 हथकरघे चलते थे वहां चार छह करघों का चला पाना कठिन हो गया। इसका फायदा बिचौलियों ने उठाया। मजबूर बुनकरों का माल औने पौने दाम में खरीदने लगे। परिवार की रोटी चले इसलिए बुनकर इन्हीं पर निर्भर होते गए और काम टूटता गया।
विज्ञापन


बुनकरी में प्रयोग होने वाला सामान इतना महंगा हो गया कि नए उद्यमी इसमें हाथ डालने से कतराने लगे। सरकारी योजनाओं का लाभ भी बिचौलियों तक ही सीमित होकर रह गया। जिसके कारण कस्बे के युवक रोजगार की तलाश में खाड़ी देशों और अन्य प्रांतों की ओर रूख करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed