फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not getting Aadhar card deepens crisis

आधारकार्ड न बनने से छात्रों पर गहराया संकट

Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Not getting Aadhar card deepens crisis
आजमगढ़। विश्वविद्यालय व कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राए अब आधार नंबर के ऑनलाइन वेरीफिकेशन के बाद ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति देने का आदेश जारी किया गया है। जबकि कोरोना काल के कारण कुछ स्थानों को छोड़ दिया जाए तो जिले में कहीं पर भी आधार अपडेट नहीं किया जा रहा है। जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है। छात्र प्रधान डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते वर्षों में छात्रवृत्ति को लेकर कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई थी। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाने के नाम पर विद्यार्थियों से पैसे मांगने की भी शिकायत निदेशक समाज कल्याण विभाग को मिली थीं। इसी को देखते हुए निदेशक समाज कल्याण ने जिला समाज कल्याण अधिकारियों द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को पत्र भेजकर कहा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 से छात्रों के आधार नंबर के ऑनलाइन वेरीफिकेशन के बाद ही आवेदन पत्र शामिल किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों का नाम, पिता-पति का नाम आदि का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी को आवेदन पत्र में भरने के बाद ही आवेदन पत्र जमा होगा। इस क्रम में सभी छात्रों के पास आधार नंबर होना चाहिए। आदेशित है कि विद्यार्थी हाईस्कूल के अंकपत्र व प्रमाण पत्र में दर्ज अपने व अभिभावकों के नाम और जन्मतिथि भी आधार कार्ड में भी अपडेट करा लें। जबकि अब आधार कार्ड बैंक और डाकखाना में नहीं बनने से छात्र काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed