फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not a single drop of water dripped from the taps of 2.91 lakh taps

Azamgarh News: 2.91 लाख नल की टाेंटी से नहीं टपका एक भी बूंद पानी

Wed, 23 Jul 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Not a single drop of water dripped from the taps of 2.91 lakh taps
जल जीवन मिशन योजना का जिले में 93.72 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन घरों में कनेक्शन देने के बाद भी 2.91 लाख टोंटी में पानी नहीं पहुंच पाया है। लोग महीनों से टोंटी में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण आबादी को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले में 4292 करोड़ की 1461 पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इन पेयजल परियोजनाओं का काम वर्ष 2019-20 से चल रहा है। योजना के तहत 19,379 किमी पाइप लाइन बिछाकर 62,3970 घरो कनेक्शन देकर 3818 राजस्व गांवों को नल से जल पहुंचाना है।
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने और हाउस कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है लेकिन नल से जल उपलब्ध कराने का काम काफी धीमा है। विभाग की माने तो वर्तमान समय में 93.72 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5,8,4785 घरो में कनेक्शन भी दे दिए गए हैं। पानी 29,3700 टोंटी में ही पहुंच पाया है। 2,9,1095 टोंटी से एक बूंद भी पानी नहीं टपका है।
अब तक 1468 राजस्व गांवों में नल से जल पहुंच पाया है। पल्हनी, पवई, सठियांव, जहानागंज, मेंहनगर, अहरौला, ठेकमा, लालगंज, फूलपुर ब्लॉक के 2450 राजस्व गांवों में पानी नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed