{"_id":"5877c5324f1c1b7840ba8c9f","slug":"nominations-will-be-added-to-the-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन तक जुड़ सकेगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन तक जुड़ सकेगा नाम
आजमगढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को संपन्न हो गया। मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही तहसीलों और बूथों पर सूची देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नामांकन तक सूची में मतदाताओं के नाम जोड़े या हटाए जा सकते हैं।मतदाता सूची में लोगों से प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद गुरुवार को 15 प्रतियों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही प्रकाशन स्थल पर सूची को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ।
जिसमें 344-गोपालपुर विधान सभा में कुल मतदाताओं की संख्या 335278 है। जिसमें पुरुष मतदाता 186530 और महिला मतदाता 148725 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 23 है। वहीं 345- सगड़ी विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 326643 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 180748 और महिला मतदाताओं की संख्या 145892 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या तीन है।इस संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकर अधिकारी एसडीएम सगड़ी रवि रंजन को सगड़ी विधान सभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गोपालपुर विधानसभा का प्रभारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इंद्रभान सिंह को बनाया गया है।