फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No stocking of any students will be removed

परीक्षा कक्ष में नहीं बल्कि गेट पर ही होगी चेकिंग

Tue, 28 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
No stocking of any students will be removed
आजमगढ़। 18 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अब गाइड लाइन देने का दौर शुरू हो चुका है। डीआईओएस ने बोर्ड से मिले गाइड लाइन के अनुरूप परीक्षार्थियों की चेकिंग मुख्य गेट अथवा परीक्षा कक्ष के बाहर ही करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि परीक्षा कक्ष में किसी भी छात्र का मोजा-जूता न उतरवाया जाए।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। परीक्षा केंद्रों को जहां डीवीआर व राउटर की मदद से जीजीआईसी में बने कंट्रोल रुम से जोड़ा जा चुका है तो वहीं बोर्ड से मिले निर्देशों की जानकारी भी केंद्र व्यवस्थापकों को लगातार दी जा रही है। नये निर्देशों के क्रम में इस बार किसी भी परीक्षार्थी का मोजा जूता परीक्षा कक्ष में नहीं उतरवाया जायेगा। केंद्र व्यवस्थपकों को परीक्षार्थियों की जो भी जांच पड़ताल करनी होगी वह या तो मुख्य गेट पर ही कर लेंगे अथवा परीक्षा शुरू होने के पूर्व परीक्षा कक्ष के बाहर कर लेंगे। परीक्षा शुरू होने के बाद चेकिंग के नाम पर किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार से परेशान न करने का भी उन्होंने निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया है। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी चेतावनी जारी किया है कि यदि किसी भी केंद्र से ऐसी शिकायत आयी तो निश्चित तौर पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

एक फरवरी तक उपलब्ध कराये शिक्षकों का डाटा
पल्हनी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 280 केंद्र बनाये गये है। इन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की कवायद में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। इसके तहत डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां तैनात शिक्षकों का डाटा एक फरवरी तक हर हाल में उपलब्ध करा दें ताकि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती व ड्यूटी कार्ड बनाने का कार्य समय से पूरा कराया जा सके। उन्होंने सभी माध्यमिक विद्यालयों को यह चेतावनी भी दिया है कि डाटा उपलब्ध कराने में लेटलतीफी करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed