फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No record of death in private Kovid hospitals

प्राइवेट कोविड अस्पतालों में हुई मौत का नहीं कोई रिकार्ड

Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
No record of death in private Kovid hospitals
आजमगढ़। कोरोना के अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में थे। स्वास्थ्य महकमा उनके इलाज की अवधि पूरी होने के बाद बिना किसी पड़ताल के उन्हें स्वस्थ घोषित करता रहा। उसमें किसकी मौत हो गई, इसका पता लगाने की जरूरत नहीं समझी गई। होम आइसोलेशन ही नहीं जिले के चार निजी अस्पतालों में कोविड से हुई मौतों का विवरण भी स्वास्थ्य महकमे के पास नहीं है। एक निजी अस्पताल ने ही अपने यहां का विवरण जारी किया है।
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर सरकारी अस्पतालों के बेड भर गए तो चार निजी अस्पतालों को कोविड के इलाज की अनुमति दी गई। लाइफ लाइन, रामा मेडिकल, सहज अस्पताल में सौ-सौ बेड और वेदांता में 25 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया था। अब इन अस्पतालों पर कोविड का कोई मरीज नहीं है। एहतियातन स्वास्थ्य महकमा ने इनमें 10-10 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखे हैं। डेढ़ महीने तक इन प्राइवेट अस्पतालों पर कोविड मरीजों को भर्ती किया गया है। मगर स्वास्थ्य विभाग को यह पता नहीं है कि इनमें कितने लोगों का इलाज किया गया, कितने स्वस्थ हुए और कितने मरीजों की मौत हो गई। इनमें से लाइफ लाइन अस्पताल के डॉ. अनूप ने अपने अस्पताल का विवरण सोशल मीडिया पर जारी किया है। उनका कहना है कि 50 दिनों में 172 मरीज भर्ती किए गए। उसमें 152 स्वस्थ हो गए और 20 कोविड मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सभी अधिग्रहीत कोविड अस्पतालों पर अब 10-10 बेड ही आरक्षित हैं। शेष बेड अस्पताल संचालकों को अपने मरीज भर्ती करने के लिए दे दिया गया है। सभी अस्पतालों से इस दौरान हुए कोविड मरीजों के इलाज का विवरण देने को कहा गया है। अस्पतालों से जानकारी मिलते ही सारा विवरण सार्वजनिक कर दिया जाएगा।-डा. एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed