फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No land found for 18 borewells and one overhead tank

Azamgarh News: 18 नलकूपों और एक ओवरहेड टैंक के लिए नहीं मिली जमीन

Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
No land found for 18 borewells and one overhead tank
आजमगढ़। शहर में जमीन नहीं मिलने से 75 करोड़ की पेयजल परियोजना का फाइनल डीपीआर नहीं बन पा रहा है। एक साल बाद भी राजस्व विभाग जल निगम को 18 नलकूपों और एक ओवरहेड टैंक के लिए जमीन नहीं उपलब्ध करा पाया है।
विज्ञापन

समय के साथ शहर की आबादी बढ़ती जा रही है। जगह- जगह नए भवन भी बन रहे हैं, लेकिन नगर पालिका की 25 वार्डों में पानी आपूर्ति की जो व्यवस्था वह काफी पुरानी है। इसके कारण सभी घरों में नल से जल नहीं पहुंचता है। शहर में पेयजल व्यवस्था को और मजबूत बनाने और शत प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाने के लिए 75 करोड़ के सीटी वाटर एक्शन प्लान (सीडब्ल्यूएपी) पर काम होना है।
विज्ञापन

इसके लिए जल निगम नगरीय को फाइनल डीपीआर बनाकर शासन को भेजना है। इसके लिए शहर में 18 स्थानों पर नलकूप और एक स्थान पर ओवरहेड टैंक बनाने की योजना है। जमीन मिलने के बाद जल निगम नगरीय नलकूपों, ओवरहेड टैंक की स्थापना और पाइप लाइन बिछाने के लिए फाइनल डीपीआर बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजेगा। नलकूपों और ओवरहेड टैंक के लिए जल निगम ने राजस्व विभाग और नगर पालिका से जमीन की मांग एक साल पहले ही किया था, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। इससे इतनी बड़ी योजना संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित तो कोई दूसरे की निकली जमीन
नलकूपों और ओवरहेड टैंक के लिए नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में जमीन चिह्नित कर सूची जल निगम को उपलब्ध कराई थी। जल निगम के अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया कि टीम ने जब क्षेत्रीय लेखपाल के साथ जमीन का सत्यापन किया तो कोई जमीन विवादित तो कोई दूसरे की निकली। इसके कारण डीपीआर नहीं बन पाया।

18 नलकूपों और एक ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए राजस्व विभाग से सरकारी जमीन की मांग की गई है लेकिन किसी भी क्षेत्र में अभी जमीन नहीं मिल पाई। इसके कारण फाइनल डीपीआर तैयार नहीं हो पा रहा है। - जियाउल हक, अधिशासी अभियंता जल निगम।


नलकूप और ओवरहेड टैंक के लिए शहर में जमीन की तलाश की जा रही है, लेकिन जहां पर चाहिए वहां मिली नहीं है। जैसे ही जमीन मिलेगी जल निगम को उपलब्ध करा दी जाएगी। - नरेंद्र कुमार गंगवार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed