फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No information about armored cable, smart meters are being installed

Azamgarh News: आर्मर्ड केबल का पता नहीं, लगा दे रहे स्मार्ट मीटर

Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
No information about armored cable, smart meters are being installed
आजमगढ़। बिजली चोरी रोकने और सही बिल उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ताओं के घरों पर आर्मर्ड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश है। शहर में एक तो स्मार्ट मीटर लगाने का काम धीमी गति से चल रहा है वहीं, दूसरी तरफ बिना आर्मर्ड केबल लगाए ही नियमों को ताक पर रखकर स्मार्ट मीटर लगा दिए जा रहे हैं। इससे बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाएगा।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के लिए जिले में छह वितरण खंड बनाए गए हैं। इन वितरण खंडों में विभिन्न भार के सात लाख उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाया जाना है, लेकिन पहले शहरी क्षेत्र के 72 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगेगा। जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगेगा, उनके यहां पोल से लेकर मीटर तक आए साधारण केबल को हटाकर आर्मर्ड केबल भी लगाने का निर्देश है। स्मार्ट मीटर और आर्मर्ड केबल लगाने के पीछे शासन और उर्जा निगम की मंशा है कि उपभोक्ताओं को सही बिल मिले और मीटर केबल से बाइपास कर होने वाली बिजली चोरी पर लगाम लग सके। जिले में आर्मर्ड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था जीएमआर को दी गई है, लेकिन कार्यदायी संस्था के कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। देखा जाय तो जून 2024 से शहर में स्र्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया था। नौ माह बीत चुका है अभी तक 72 हजार उपभोक्ताओं के सापेक्ष लगभग 22 उपभोक्ताओं के यहां यही स्मार्ट मीटर लग पाया है। इतना ही नहीं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी खंभे से आए साधारण केबल से ही स्मार्ट मीटर को जोड़ दे रहे हैं। आधे से अधिक उपभोक्तओं के यहां आर्मर्ड केबल नहीं लगाया गया है। यह विभागीय अधिकारियों के निर्देशों को भी नहीं मान रहे हैं। शहर के सिधारी, जमालपुर, सिविल लाइन, कुर्मी टोला आदि मुहल्लों में कई उपभोक्ताओं के यहां आर्मर्ड केबल नहीं लगाया गया है। स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल न लगाए जाने से बिजली चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकेगा।
विज्ञापन

आर्मर्ड केबल के साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश है। अगर स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल नहीं लगाया जा रहा है तो यह गलत है। कार्यदायी संस्था के बिल से इसकी कटौती की जाएगी।- राजेश तिवारी अधिशासी अभियंता जोन कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed