फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No hearing at the police station, victim reached SP court

थाने पर नहीं हो रही सुनवाई, एसपी दरबार पहुंचा पीड़ित

Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
No hearing at the police station, victim reached SP court
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के सजनीपुर गांव पुल पर घात लगा कर बैठे कुछ लोगों ने पिकअप से दहेज का सामान लेकर लौट रहे युवक पर हमला किया था। बचाने पहुंचे पिता को भी मारा पीटा गया था। इस मामले में थाने पर शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं हमलावर लगातार धमकियां दे रहे हैं। परेशान हाल पीड़ित बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अहरौला के शमशाबाद गांव निवासी रमेश राजभर ने एसपी को सौंपे पत्रक में बताया कि 28 जून को उसके भतीजे की बरात गई थी। जो 29 जून को वापस लौट रही थी। इसी दौरान सजनीपुर पुल के पास पहले से घात लगा कर बैठे लोगों ने पिकअप से दहेज का सामान लेकर आ रहे उसके बेटे को रोक लिया। दहेज का सामान तोड़ने लगे। विरोध करने पर पिकअप में बैठे बेटे शुभम की पिटाई की। कुछ ही देर में वह भी पहुंच गया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा और उसके पास मौजूद 15 हजार नकदी समेत सोने की चेन छीन लिए। थाने पर शिकायत हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब हमलावर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed