फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No harm due to citizenship amendment bill said Narendra Singh

नागरिकता संशोधन बिल से किसी का नुकसान नहीं : नरेन्द्र सिंह

Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
No harm due to citizenship amendment bill said Narendra Singh
मेंहनगर में नागरिकता कानून पर आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा करते पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह। - फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर/सरायमीर। कस्बे के वार्ड आठ आजाद नगर निवासी में मंगलवार के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। भाजपा पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से लाए गएनागरिकता संशोधन कानवून पर विपक्ष की ओर से भ्रामक प्रचार कर किया जा रहा है। वर्ग विशेष के लोगों की ओर से हिंसात्मक गतिविधि कर राष्ट्रीय क्षति के लिए उकसाया जा रहा है।
विज्ञापन

घिरी मानसिकता का परिचय देते हुए दंगे भड़काए जा रहे हैं। यह निश्चित रूप से साबित करता है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा है। इस तरह की कार्यवाही के लिए गलत हथकण्डे अपनाए जा रहे हैं। विरोधी दलों का घटता जनधार उनकी बैचेनी का कारण बना हुआ है। विपक्ष अगर भाजपा का नुकसान करना चाहती है तो रचनात्मक मुद्दों पर खुली बहस करे। पार्टी की नीतियों को उजागर करे। नागरिकता संशोधन बिल नागरिकता प्रदान करना है न कि किसी की नागरिकता को छीनना। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बंगलादेश, म्यांमार में अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार से हिन्दू, सिख, ईसाई धर्म के लोग भारत में आ रहे है। उनको नागरिकता प्रदान करना है। ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि एक जनवरी से सात तक बूथ स्तर पर संवाद और आठ से 15 तक ग्रामीणों के घर-घर जाकर नागरिकता कानून के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर रणजीत सिंह,अरविन्द राय, योगेश सिंह,जीत बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। सरायमीर के सब्जी मण्डी धर्मशाला में नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। अनुपम पांडेय ने नागरिकता संशोधन बिल के बारे जानकारी दी। प्रभारी शेर बहादुर सिंह, चेयरमैन रामप्रकाश यादव, डा, रामकुमार सोनी, अखिलेश जायसवाल, सुजीत जायसवाल,राजकुमार, वासुदेव यादव, सोनू मौर्या, राज कुमार पासवान, श्रीनाथ प्रजापति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed