फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No flaws found in the inspection of sub-centres

उपकेंद्रों के निरीक्षण में नहीं मिली कोई खामियां

Thu, 15 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
No flaws found in the inspection of sub-centres
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बुधवार को शहर के दो विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सब कुछ ठीकठाक मिला। इस दौरान उन्होंने विद्युत समाधान सप्ताह में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर बुधवार को पौने आठ बजे सिधारी हाइडिल कालोनी स्थित 33/11 उपकेंद्र पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र की व्यवस्था से वे संतुष्ट नजर आए। दोनों विद्युत उपकेंद्रों पर ऊर्जा राज्यमंत्री को किसी प्रकार की खामियां नहीं मिलीं। विद्युत उपकेंद्र पर लगे विद्युत समाधान सप्ताह कैंप का भी उन्होंने जायजा लिया। कैंप में आए हुए उपभोक्ताओं से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने रैदोपुर स्थित पुराना पावर हाउस का निरीक्षण किए। अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपकेंद्रों पर विद्युत समाधान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा। कैंप में आने वालों उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को निर्धारित बिजली मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। राज्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान दोनों उपकेंद्रों पर व्यवस्था सही मिली। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता प्रथम एपी सिंह, अधीक्षण अभियंता द्वितीय अजय मिश्रा, अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह, एसडीओ टाउन संदीप प्रजापति सहित विभाग के सभी एक्सईएन, जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed