{"_id":"6ab82093f77c3aad3408348b","slug":"demand-for-platelets-has-tripled-30-people-are-arriving-daily-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-157853-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्लेटलेट्स की मांग तीन गुना बढ़ी, रोज पहुंच रहे 30 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्लेटलेट्स की मांग तीन गुना बढ़ी, रोज पहुंच रहे 30 लोग
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक। संवाद
वर्तमान में वायरल बुखार ने हर किसी को परेशान कर रखा है। बुखार के दौरान लोगों की प्लेटलेट्स भी घट रही है। ऐसे में प्लेटलेट्स की खपत बढ़ गई है। आम दिनों में जहां प्रतिदिन 10-12 मरीज ब्लड बैंक पहुंच रहे थे, वहीं अब रोज औसतन 30 लोग प्लेटलेट्स के लिए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंच रहे हैं।
बरसात के मौसम में वायरल का प्रकोप चल रहा है। शायद ही कोई घर होगा, जिसमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज न हों। वायरल का प्रकोप लोगों को कई दिन तक परेशान कर रहा है। बुखार के दौरान लोगों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं।
ऐसे में बहुत से मरीजों को इसकी जरूरत पड़ रही है। हालांकि अक्सर डेंगू के मरीजों की प्लेटलेट्स गिरती हैं, लेकिन वायरल में भी ऐसा हो रहा है। चिकित्सक इसे डेंगू नहीं मान रहे हैं। हालांकि उनके द्वारा इससे संबंधित दवाइयां जरूर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में वैसे तो प्रतिदिन 10 से 12 लोग आम दिनों में प्लेटलेट्स के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सितंबर माह के शुरू से ही इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। अब इनकी संख्या 30 से 35 पहुंच चुकी है।
हालांकि ब्लड बैंक में इसकी कोई कमी नहीं है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल मौर्य ने बताया कि इस समय प्लेटलेट्स की डिमांड सबसे ज्यादा है। वर्तमान में प्रतिदिन 30 से 35 लोग इसके लिए ब्लड बैंक आ रहे हैं। जबकि आम दिनों में 10 से 12 लोग ही आते हैं।