फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Labourer dies of snakebite; daughter was born 15 days ago.

Azamgarh News: सर्पदंश से मजदूर की मौत, 15 दिन पहले बेटी का हुआ था जन्म

Sun, 27 Sep 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies of snakebite; daughter was born 15 days ago.
अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी मजदूर रितिक बिंद (21) की शुक्रवार को सर्पदंश से मौत हो गई। वह जौनपुर जिले के जलालपुर में मजदूरी करने गया था। रात में सांप के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर साथी उसे घर लेकर आए।
विज्ञापन

परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रितिक बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने मौसा के साथ जलालपुर में निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने गया था। रात में किसी समय उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसके साथी पहले झाड़-फूंक कराने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो साथी उसे रसूलपुर अहमद अली स्थित घर लेकर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रितिक की हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितिक की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। करीब 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। परिवार के मुताबिक रितिक ही घर का एकमात्र कमाने वाला था। थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि रितिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed