फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No electricity in the medical college for 29 hours, MBBS students in hostels struggled for water

Azamgarh News: मेडिकल कॉलेज में 29 घंटे तक नहीं रही बिजली, हॉस्टलों में पानी के लिए तरसे एमबीबीएस छात्र

Sat, 18 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
No electricity in the medical college for 29 hours, MBBS students in hostels struggled for water
चक्रपानपुर।
विज्ञापन

33 केवी मेन लाइन में तकनीकी खराबी आने से राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में 29 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हॉस्टलों में रहने एमबीबीएस छात्र पानी के लिए तरसते रहे। अगले महीने होने वाली एमबीबीएस प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित हुई। हालांकि, अस्पताल की बिजली आपूर्ति जनरेटर से होती रही। इस कारण चिकित्सा सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी मेन लाइन का इंसुलेटर टूट गया। इस कारण तार आपस में चिपक गए। सीटी-पीटी कंपाउंड जल गया। इससे परिसर की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम की टीम ने 14 घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग दो बजे आपूर्ति बहाल की। लेकिन फिर से दोबारा तकनीकी खराबी आ गई। शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद नियमित आपूर्ति शुरू हुई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीडी सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण पानी की टंकी नहीं भर जा सकी थी। इस कारण छात्रों को परेशानी हुई। कनैला उपकेंद्र के जेई धीरज पटेल ने बताया कि इंसुलेटर टूटने और सिधारी 132 केवी उपकेंद्र से समय पर ट्रिपिंग नहीं होने के कारण कई स्थानों पर जंपर उड़ गए। सीटी-पीटी कंपाउंड जल गया था। सभी तकनीकी खराबियों को दूर करने के बाद शुक्रवार शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति पूरी सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed