फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No effect of road safety month, dangerous journey hanging on auto

सड़क सुरक्षा माह का असर नहीं, आटो पर लटक कर रहें खतरनाक सफर

Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
No effect of road safety month, dangerous journey hanging on auto
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान शहर के नरौली क्षेत्र में आटो रिक्शा पर लटक के जाते यात्री।-प् - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 21 जनवरी से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। नेहरू हाल में बृहस्पतिवार को कमिश्नर वीवी पंत और डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने इसका औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दी। वहीं, बाहर सड़कों पर इस माह के दौरान भी लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। शहर के विभिन्न सड़कों पर बाइक सवार बिना हेलमेट के ट्रिपलिंग करके चलते नजर आए। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन महकमा रैलियां तो निकाल रहा है, लेकिन सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से चारों तरफ नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक साल सड़क दुर्घटनाओं में काफी संख्या में लोगों की असमय मौत हो जाती है। इसका एक प्रमुख कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी होता है। ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत रैलियां निकालकर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से तथा विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया जाता है। उसका अनुपालन करने की सलाह दी जाती है। शहर के नेहरू हाल में गुरुवार को कमिश्नर वीवी पंत और डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने इस माह का शुभारंभ किया। अभियान का आगाज तो हो गया, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी इस को लेकर के संजीदा नहीं है। सड़क पर चारों तरफ लोग बिना हेलमेट के फर्राटे भरते हुए नजर आ रहे हैं। बुधवार को प्रत्येक सड़कों पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस, गिरजाघर चौराहा, नरौली आदि स्थानों पर धड़ल्ले से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। कहीं कोई बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था तो कहीं तीन से चार सवारियां भी बाइक पर बैठाई गई थीं। ऑटो पर भी ओवरलोड होकर पीछे लटककर सवारियां यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed