फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No bonfire lit in public places, people upset due to melting

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जले अलाव, गलन से लोग परेशान

Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
No bonfire lit in public places, people upset due to melting
भीषण ठंड के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से राहगीरों के साथ मजदूर और रिक्शा चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। गलन और ठंड से ठिठुरन बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग वैकल्पिक व्यवस्था तलाशते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अहरौला ब्लाक क्षेत्र के थाना, अस्पताल, सीएचसी और ब्लॉक परिसर में कही भी अलाव नजर नहीं आया। जबकि तहसील प्रशासन का दावा है कि बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के 18 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन हकीकत में प्रशासन का यह दावा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव के पास मंगलवार देर शाम जब अलाव नहीं जलवाया गया था। लोग किसी तरह जुगाड़ कर स्वयं ही लकड़ी आदि की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं। लोगों का कहना था कि गलन से परेशान हैं, ठंड इतनी ज्यादा है कि हाथ भी काम नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के डब्लू प्रजापति, लक्ष्मी चौबे, वीरेंद्र मौर्या, अजीत चौबे, रामधनी राम, आदि ने मुख्य स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार बुढ़नपुर शक्ति सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र कुल 18 जगहों पर आलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed