फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine girl students fall ill in Navodaya Vidyalaya azamgarh principal said health deteriorated due to scorching heat

आजमगढ़: नवोदय विद्यालय की नौ छात्राएं बीमार, प्राचार्य बोले- भीषण गर्मी के कारण बिगड़ी तबीयत

Sat, 30 Apr 2022 04:50 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की नौ छात्राएं शुक्रवार रात भोजन करने के बाद बीमार हो गईं। 

विज्ञापन
Nine girl students fall ill in Navodaya Vidyalaya azamgarh principal said health deteriorated due to scorching heat
जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : फाइल

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की नौ छात्राएं शुक्रवार रात भोजन करने के बाद बीमार हो गईं। उन्होंने उल्टी, दस्त और सिरदर्द आदि की शिकायत की। शनिवार सुबह बीमार छात्राओं को सीएचसी जीयनपुर लाया गया। जहां आठ छात्राओं को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। वहीं एक छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण भर्ती करना पड़ा। बाद में उसकी भी हालत सुधरी तो स्कूल भेज दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। अब सभी ठीक हैं। 

विज्ञापन


सगड़ी तहसील के जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार रात नौ छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई। सभी ने खिचड़ी खाई थी। बीमार छात्राओं में अमिका, प्रिया एंव संजू कक्षा 12 की छात्राएं हैं। अनिका, नेहा, अदिति कक्षा 9 की छात्राएं हैं। वहीं रंजना और मोनिका कक्षा सात की छात्राएं है। जबकि प्रियंका कक्षा 10 की छात्रा है। प्रियंका को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


 फूड प्वाइजनिंग जैसी कोई बात नहीं
वार्डेन शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं की तबीयत रात से बिगड़ी थी। विद्यालय में दवा दी गई पर कोई आराम नहीं मिला। फूड प्वाइजनिंग का कोई लक्षण नहीं था। सामान्य गर्मी की वजह से सभी बीमार हो गए थे। इलाज के बाद ठीक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि 500 बच्चे हमारे पास हैं। सामान्य रूप से अक्सर आठ से 10 बच्चों की तबीयत खराब होती रहती है। गर्मी बहुत ज्यादा होने के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। फूड प्वाइजनिंग जैसी कोई बात नहीं है। एक बच्ची ज्यादा गंभीर थी। हालांकि इलाज के बाद वह भी अब ठीक हो गई है। सभी को सामान्य सिर दर्द, पेट दर्द व उल्टी की शिकायत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed