फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine candidates will contest in Azamgarh

Azamgarh News: आजमगढ़ में नौ और लालगंज में सात प्रत्याशी ठोकेंगे ताल

Fri, 10 May 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nine candidates will contest in Azamgarh
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत बृहस्पतिवार को दोनों ही लोकसभा सीटों पर किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। शाम को तीन बजे नामांकन वापसी का समय पूरा होने के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया। नाम वापसी के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नौ और लालगंज में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में चल रहे आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र और सीआरओ कोर्ट में चल रहे लालगंज लोकसभा क्षेत्र के नामांकन के बाद बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की वापसी का कार्य शुरू हुआ। शाम तीन बजे तक निर्धारित समय तक आरओ और एआरओ उम्मीदवारों के नामांकन वापसी करने का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेने नहीं पहुंचा। शाम तीन बजे के बाद प्रत्याशियों में प्रतीक चिन्हों का आवंटन शुरू हुआ। सभी प्रत्याशियों में प्रतीक चिन्ह के आवंटन तक चला।
विज्ञापन

आजमगढ़ में इनको मिला यह चुनाव चिन्ह
आजमगढ़। लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ के उम्मीदवारों भारतीय जनता पार्टी से दिनेश लाल यादव को कमल, समाजवादी पार्टी से धर्मेन्द्र यादव को साइकिल, बहुजन समाज पार्टी से मशहूद सबीहा अंसारी को हाथी, जनराज्य पार्टी से पारस यादव को सीटी, निर्दल प्रत्याशी पंकज कुमार यादव को गन्ना किसान, निर्दल प्रत्याशी शशिधर को बाल्टी, मौलिक अधिकार पार्टी से रविन्द्र नाथ शर्मा को ऑटो रिक्शा, निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार को आलमारी एवं मूल निवासी समाज पार्टी से महेन्द्र नाथ यादव को हॉकी और बॉल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज में इनको मिला यह चुनाव चिन्ह
आजमगढ़। लालगंज के रिटर्निंग आफिसर द्वारा बहुजन समाज पार्टी से डॉ. इन्दू चौधरी को हाथी, भारतीय जनता पार्टी से नीलम सोनकर को कमल, समाजवादी पार्टी से दरोगा प्रसाद सरोज को साइकिल, निर्दल प्रत्याशी सुष्मिता सरोज को एअरकंडीशन, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिंदर को हॉकी और बॉल, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से गंगादीन को बाल और हसिया एवं बहुजन मुक्ति पार्टी से राम प्यारे को चारपाई चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।


नामांकन वापसी में भी तैनात रही फोर्स
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए जनपद की दोनों लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का कार्य सकुशल हो गया। हालांकि किसी ने इस दौरान नामांकन वापस नहीं लिया। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन की तरह से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed