फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nigam Yadav of Jaunpur won the reward

जौनपुर के निगम यादव ने जीता इनाम

Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nigam Yadav of Jaunpur won the reward
फूलपुर तहसील के पल्थी बाजार के मेला मैदान में दंगल प्रातियोगिता। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। फूलपुर तहसील के पल्थी बाजार में बुधवार को श्री रामलीला समिति की तरफ से मेला मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वांचल के नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में आजमगढ़ का दबदबा रहा।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ फूलपुर-पवई विधायक अरुणकांत यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलञकर किया। दंगल में इलाहाबाद, सुल्तानपुर, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़ नीबी, मऊ, अंबेडकर नगर, वाराणसी के लगभग 50 जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दर्शकों ने तालियां और शोर मचाते हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाया।नीबी के बुजुर्ग पहलवान रामनयन यादव ने गदाभाजन के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। दंगल में जौनपुर के निगम यादव का दबदबा रहा। निगम यादव ने 12 हजार का इनाम जीता। इसी प्रकार लालू इलाहाबाद एवं सूर्य प्रकाश और सुजीत जौनपुर तथा विजय आजमगढ़ की 10-10 हजार की कुश्ती बराबरी पर रही। विजेता पहलवानों को समिति व फूलपुर विधायक अरुण कुमार यादव ने पुस्कृत किया। संचालन अभिषेक यादव ने किया। रेफरी की भूमिका राम अचल यादव एवं तिजू सेठ ने निभाई। इस मौके पर मृगांक यादव टाइगर, इंद्रेश यादव जेई, कृष्णकांत, बजरंगी यादव, अजय यादव, सूर्यभान यादव, सर्वेश कश्यप, प्रधान विनोद सोनकर, श्रीकांत, अजय कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed