फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NIA raids team arrives in search of Naxalite organization members commotion in the village

Azamgarh : एनआईए का छापा, नक्सली संगठन के सदस्यों की तलाश में पहुंची टीम, गांव में हलचल

Sat, 21 Dec 2024 11:13 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 11:13 AM IST
सार

माओवादी सदस्यों की तलाश में एनआईए की टीम ने बरदह के उसरगांवा में छापा मारा। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी का दावा नहीं किया गया है लेकिन तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि टीम को सूचना मिली थी कि सीपाीआई सदस्यों के सिंडीकेट से जुड़े कुछ व्यक्ति सक्रिय हैं लिहाजा छापेमारी कर जानकारी इकट्ठा की गई।
 

विज्ञापन
NIA raids team arrives in search of Naxalite organization members commotion in the village
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलिया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों की तलाश में शुक्रवार को जिले में एनआईए ने छापा मारा। हालांकि एनआईए द्वारा किसी को गिरफ्तार करने की जानकारी नहीं मिली। एसपी ने इसकी की पुष्टि की।

विज्ञापन


मंडल के बलिया जनपद के नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब एनआईए उसके सिंडीकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह एनआईए की टीम जनपद पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने बरदह थाना क्षेत्र के गांव उसरगांवा में छापा मारा। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति शैलेंद्र की तलाश में टीम यहां आई थी वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद एनआईए टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उक्त व्यक्ति के घर की तलाशी भी ली।यहां से टीम के हाथ कुछ नक्सली साहित्य लगे। जिन्हें वह अपने साथ ले गई। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि एनआईए की टीम जनपद में आई थी। जिस व्यक्ति की टीम को तलाश थी वह नहीं मिला। टीम वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed