फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NH-233 jammed in protest against Rahul Gandhi's arrest

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एनएच-233 को किया जाम

Thu, 01 Oct 2020 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
NH-233 jammed in protest against Rahul Gandhi's arrest
राहुल और प्रयंका गांधी की गिरफ्तारी रकि विरोध में हरबंशपुर में चक्का जाम करते कांग्रेस कार्यकर् - फोटो : AZAMGARH
बिंद्राबाजार। संगठन सृजन अभियान के क्रम में आंवक में चल रही बैठक के दौरान कांग्रेसियों को जैसे ही राहुल गांधी की गिरफ्तार की सूचना मिला उन्होंने मंगई नदी पुल के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। शाम चार से पांच बजे तक चला जाम एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद खोला गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के क्रम में गुरुवार मोहम्मदपुर ब्लॉक की बैठक आंवक में हो रही थी। इस दौरान संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की सीख दी जा ही थी। इस बीच कांग्रेसियों को जानकारी मिली हाथरस में राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे कांग्रेसियों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग को मंगई नदी पुल के पास जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। फरिहा मोड़ से लहबरिया, मोहमम्मदपुर तक गाड़ियों की करार लग गई थी। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे बाद सीओ सदर सिद्दार्थ तोमर और एसडीएम सदर गौरव कुमार के आश्वासन के बाद जाम खुला। इस मौके पर सविता राय, रविंद्र गुप्ता, रियाज, प्रभाकर, निर्मला भारती, ओमप्रकाश सरोज, मूलचंद चौहान, लालती देवी, कमला प्रसाद पाठक, शीला देवी, सीमा भारती, गणेश प्रजापति के आदि थे।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने सीएम का पुतला फूंका
आजमगढ़। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक विरोध जताया। हाथरस कांड और आजमगढ़ में हुई दुष्कर्म को लेकर युवा आक्रोशित थे। उनकी मांग थी घटना के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, सीएम मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देंष मृत बच्ची के परिवारजनों को 25 लाख तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। विशाल दुबे, ऋतुराज सिंह, अभय राज, आर्यन गोंड, मनोज कुमार, अमरबहादुर यादव, विवेक राय, मंजीत यादव, बृजेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed