{"_id":"61155c008ebc3efce1175412","slug":"newly-constructed-police-post-inaugurated-azamgarh-news-vns6057705114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में पुलिस चौकी का उद्घाटन करते एसपी सुधीर कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
पवई स्थानीय थाना अंतर्गत पुलिस चौकी मित्तूपुर के नए भवन का बृहस्पतिवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त पुलिस चौकी का निर्माण हुआ है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि थाना व चौकी परिसर का विकास वहीं कर सकता है, जिसकी क्षेत्र में पकड़ हो। ऐसा ही कुछ एसओ बृजेश सिंह व चौकी प्रभारी सुनील सरोज ने कर दिखाया है। इसके साथ ही एसपी ने पवई थाना परिसर में बने सीसीटीएनएस कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार, एसडीएम फूलपुर रावेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक सिंह व हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।
दो थानाध्यक्षों का बदला कार्यक्षेत्र
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बुधवार की रात दो थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर सुनील चंद्र तिवारी को अब अतरौलिया थाने का प्रभार दिया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया रहे पंकज कुमार पांडेय को अब मेंहनगर का प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश में एसपी ने दोनों प्रभारी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से बदलाव के अनुरूप कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।