फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New sub-centres will be built in the division, capacity of the old ones will be increased, new lines will be installed

Azamgarh News: मंडल में बनेंगे नए उपकेंद्र, पुराने की क्षमता वृद्धि होगी, लगेंगी नई लाइनें

Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
New sub-centres will be built in the division, capacity of the old ones will be increased, new lines will be installed
आजमगढ़। मंडल में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बिजनेस प्लान 2025-26 में निगम ने 145 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें नए उपकेंद्र बनाने, पुराने की क्षमता वृद्धि करने, नई लाइन खींचने सहित आदि कार्य शामिल किए गए हैं। कार्ययोजना तैयार कर इसे स्वीकृति के लिए एमडी ऑफिस भेजा गया है। नए वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन


मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया में 14 लाख उपभोक्ता हैं। बिजली आपूर्ति के लिए लगे पोल, तार कई जगहों पर जर्जर हो चुके हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं और विभाग को हमेशा फाल्ट की समस्याओं से जूझना पड़ता है। वहीं, समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बाद भी कई उपकेंद्रों की अभी तक क्षमता वृद्धि नहीं हो पाई है। इसके कारण खासकर गर्मियों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। आबादी बढ़ने के कारण कई जगहों पर नई लाइन खींचने की जरूरत है। बिजनेस प्लान 2025-26 के लिए 145 करोड़ का विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। इसमें मंडल की चारों सर्किल आजमगढ़ प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ और बलिया में 33 केवी, 11 केवी नई लाइन खींचने, सभी सर्किलों में 13 करोड़ से 18 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि किए जाने, दो नए उपकेंद्र की स्थापना, उपकेंद्रों पर कैपिसीटर बैंक लगाने, 14 करोड़ की लागत से विभिन्न क्षमता के 300 से अधिक नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाने, 40 करोड़ से विभिन्न क्षमता के लगभग चार वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने सहित अन्य कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा नए बिजनेस प्लान में चार विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। विभाग की तरफ से सभी प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। विभाग कार्यों की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। प्रस्तावित कार्य होने के बाद बिजली व्यवस्था में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन

00

मंडल में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 145 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। इसमें उपकेंद्रों की स्थापना, क्षमतावृद्धि, नई लाइन खींचने सहित अनेक कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- राजेश तिवारी, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed