फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New session starts in schools, NCERT books missing in the market

Azamgarh News: स्कूलों में नया सत्र शुरू, बाजार में एनसीईआरटी की किताबें नदारद

Tue, 02 Apr 2024 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
New session starts in schools, NCERT books missing in the market
आजमगढ़। सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में नए सत्र का आगाज हो गया है। बाजार में एनसीईआरटी की किताबें नहीं पहुंची हैं। विद्यार्थी और अभिभावक परेशान है।जिले के 806 माध्यमिक विद्यालयों में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की किताबें चलती हैं। एनसीईआरटी की किताब के लिए विद्यार्थी उनके परिजन शहरभर में पुस्तकों के दुकान की चक्कर काट रहे हैं। किताब न मिलने पर वे आधे दाम पर पुरानी किताब खरीद रहे हैं। हर वर्ष अप्रैल में
विज्ञापन

नया सत्र शुरू होते ही एनसीईआरटी की किताबों की मांग बढ़ जाती है। एनसीईआरटी की ओर से तय प्रकाशक ऑर्डर के आधार पर ही किताबों को प्रिंट कराते है। स्कूलों की ओर से सत्र शुरू करने की तिथि स्पष्ट न करने के कारण हर साल बाजार में किताबों की किल्लत हो जाती है। कई स्कूल प्रबंधन प्राइवेट पब्लिसर्स के दबाव में सत्र शुरू करने की तारीख नहीं बताते हैं। इस संबंध में डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों की उपलब्धता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासकों को दुकानदारों को किताबों की आपूर्ति करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद स्थिति न संभलने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed