फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New rules to open shops further increase congestion on roads

दुकानें खुलने के नए नियमों ने सड़कों पर और बढ़ा दी भीड़

Wed, 29 Apr 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
New rules to open shops further increase congestion on roads
शहर के मुख्य चौक पर सुबह खरिदारी के दौरान भीड़-भाड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कहीं भी लॉक डाउन का असर अब नहीं देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम पांच बजे तक सड़कों पर भीड़ नजर आती है। ऐसा रमजान माह को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दुकानों को दो शिफ्टों में खोले जाने के चलते है। जिला प्रशासन की यह कवायद कहीं जिले के लिए भारी न पड़ जाए, इसे लेकर लोगों में चिंता भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में 22 मार्च से लॉक डाउन लगा हुआ है। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन ने लगातार नई-नई कवायद किया। सब्जी की दुकानों को जहां वार्ड वार लगवाया तो वहीं किराना की दुकानों के साथ ही दुध-बेड की दुकानों को ही खोले जाने की अनुमति प्रदान किया। रमजान माह के पहले तक सब्जी व किराना की दुकानें सुबह 8 से 12 बजे के बीच ही खुलती थी। इन चार घंटों में ही लोग घरों से निकल कर जरूरी सामानों की खरीदारी करते थे। रमजान शुरू होने के एक दिन पूर्व जिला प्रशासन की तरफ से दुकानों को खोले जाने को लेकर नया नियम लागू कर दिया गया। सब्जी मार्केट कर्बला मैदान, एसकेपी, वेस्ली, डीएवी व अठवरिया मैदान में जहां अब भी सुबह आठ से 12 बजे तक लग रही है तो वहीं वार्डो में स्थित फिक्स सब्जी की दुकानें पूरे दिन खुली रह रही है। किराना की दुकानों को खोले जाने को लेकर बदलाव किया गया है। किराना की दुकानें सुबह में सात से दस व दोपहर दो से पांच बजे तक खुल रहा है। ऐसे में अब सड़कों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लोग खरीदारी के नाम पर उमड़े नजर आ रहे है। पहले 12 बजे के बाद सड़क खाली हो जाती थी और लॉक डाउन का असर दिखता था लेकिन अब ऐसा शाम पांच बजे के बाद ही नजर आता है। कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन इन दिनों नहीं होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed