{"_id":"609190d18ebc3eb9205a645e","slug":"new-patients-exceeded-five-hundred-seven-died-azamgarh-news-vns5880110138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ पार रहा नए मरीजों का आकड़ा, सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ पार रहा नए मरीजों का आकड़ा, सात की मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम की कवायद पूरी तरह से फेल है। मंगलवार को भी नए मरीजों का आकड़ पांच सौ के पार रहा तो वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में सात कोरोना मरीजों की मौत हुई। स्थिति पूरी तरह से भयावह हुई है, इसके बाद भी लापरवाही का क्रम जारी है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कुल 526 नए कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़ कगर 14461 पर पहुंच गया है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 4128 हो गई है। लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। यही लापरवाही इस संक्रमण पर लगाम लगाने की सारी कवायद को फेल कर रही है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते राजकीय मेडिकल कालेज में सात लोगों की मौत हुई। नोडल अधिकारी राजकीय मेडिकल कालेज डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि कोरोना से मरने वालों में चार आजमगढ़ व एक-एक मऊ, बलिया व गाजीपुर के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि जहानागंज की रहने वाली 55 वर्षीया महिला को सोमवार की शाम भर्ती कराया गया उसी दिन रात साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। रानी की सराय के 65 वर्षीय वृद्ध को सोमवार की रात 12 बजे भर्ती किया गया। इलाज के 2 घंटे के पश्चात रात 2 बजे उनकी मौत हो गई। जीयनपुर की 36 वर्षीया महिला सोमवार को दिन में ढाई बजे भर्ती हुई और रात सवा नौ बजे उसकी मौत हो गई। शहर के रैदोपुर मुहल्ला निवासी 59 वर्षीय अधेड़ को सोमवार की शाम 7:40 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह सवा ग्याहर बजे उसने दम तोड़ दिया। इसी क्रम में मऊ जनपद के रतनपुरा निवासी 45 वर्षीय युवक को मंगलवार की सुबह छह बजे भर्ती किया गया और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बलिया जनपद के 45 वर्षीय युवक को 1 मई की सुबह पांच बजे भर्ती किया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं गाजीपुर के सैदापुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को रविवार की सुबह साढ़े दस बजे भर्ती कराया गया और सोमवार की रात 11 बजे उनकी मौत हो गई।
2313 ने कराया टीकाकरण
आजमगढ़। 45 प्लस टीकाकरण का क्रम भी जिले में चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को चालीस बूथों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि कुल चार हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 2313 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जल्द से जल्द बूथों पर पहुंच कर अपना टीकाकरण कराए।