फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New patent ban in meadical collage

राजकीय मेडिकल कालेज में नए मरीजो की इंट्री हुई बंद

Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
New patent ban in meadical collage
आजमगढ़। कोरोना के गंभीर हो रहे मरीजों के इलाज का रास्ता भी अब बंद हो चुका है। सिर्फ मेडिकल कालेज में गंभीर रोगी भर्ती किए जा रहे है और वहां भी अब नए मरीजों को भर्ती करने से अस्पताल प्रशासन ने इंकार कर दिया है। इसके पीछे कारण आक्सीजन की किल्लत बतायी जा रही है। पहले से अस्पताल में भर्ती मरीजों के जीवन की रक्षा के चलते नए मरीजों को भर्ती न लिए जाने की बात अस्पताल प्रशासन कह रहा है। इस बार कोरोना का संक्रमण पिछली बार की अपेक्षा कई गुना अधिक है। इसके बाद भी शासन व स्वास्थ्य महकमे ने इलाज की व्यवस्थाओं को बढ़ाने के बजाए कम कर दिया है। गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था मात्र राजकीय मेडिकल कालेज पर है। पिछली बार यहां तीन सौ से अधिक मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था थी लेकिन इस बार मात्र दो सौ की ही व्यवस्था है। वर्तमान में वहां 190-95 मरीज भर्ती है। सभी गंभीर है और आक्सीजन, वेंटिलेटर आदि पर चल रहे है। आक्सीजन की भारी किल्लत मेडिकल कालेज में गई है। प्रतिदिन सात से आठ सौ सिलेंडर की यहां खफत है और उसके सापेक्ष बृहस्पतिवार से मात्र पांच सौ सिलेंडर ही उपलब्ध हो पा रहा है। जिसके चलते मेडिकल कालेज प्रशासन ने अब नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जितनी हमारी क्षमता है, उतने मरीज हम अस्पताल में भर्ती कर चुके है और हमारी पहली प्रथमिकता इन भर्ती मरीजों की जान बचाने की है। ऐसे में नए मरीज अब भर्ती नहीं किए जा रहे है। किसी मरीज के डिस्चार्ज होने अथवा मौत होने पर यदि कोई बेड रिक्त हो रहा है तो उस पर ही हम नए मरीजों को भर्ती दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed