फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New office-bearers of the Provincial Medical Services Association administered the oath of office.

Azamgarh News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Fri, 07 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
New office-bearers of the Provincial Medical Services Association administered the oath of office.
शपथ लेते प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ पदा​धिकारी। श्रोत-संघ
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जनपद शाखा की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। मतगणना के बाद डॉ. धनंजय पांडेय अध्यक्ष और डॉ. अलेंद्र कुमार सचिव चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी और जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि आठ पदों के लिए कुल 14 नामांकन हुए थे। नामांकन वापसी के बाद उपाध्यक्ष महिला डाॅ. पूनम कुमारी, सचिव डाॅ. अलेंद्र कुमार, सदस्य केंद्रीय कार्यकारणी डाॅ. एके शाह, वित्त सचिव डाॅ. देवेंद्र सिंह, पहले ही निर्विरोध र्निवाचित हो चुके थे।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर डाॅ. धनंजय पांडेय 75 मत पाकर विजयी हुए वहीं, डाॅ. आरएस मौर्या को 48 मत ही प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाॅ. निलेश कुमार 93 मत पाकर पहले और डाॅ. हरेंद्र सिंह 75 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसको विजेता घोषित किया गया, जबकि डाॅ. एसएन सरोज को 48 मत ही मिले। विजेताओं को चुनाव अधिकारी डाॅ. विनय कुमार सिंह, डाॅ. जेपी श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed