फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New gang of eight criminals registered by Azamgarh police

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला आठ बदमाशों का नया गैंग आजमगढ़ पुलिस ने किया पंजीकृत

Wed, 29 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
New gang of eight criminals registered by Azamgarh police
आजमगढ़। लूट, हत्या, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देकर पूर्वांचल के जिलों में कोहराम मचाने वाले एक गिरोह के आठ बदमाशों को सूचीबद्ध करते हुए इनकी नयी गैंग पंजीकृत की है। बुधवार को एसपी द्वारा इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश करने में जुट गयी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय के मुताबिक डीएफ 55 कोड नंबर से सूचीबद्ध हुई इस नयी गैंग का सरगना बरदह थाने के भीरा गांव निवासी राजन यादव पुत्र विजय है। राजन बरदह थाने के भीरा गांव का निवासी है। इसके गिरोह के सदस्यों में बरदह थाने के दरियापुर बसहीं गांव निवासी मनीष पाठक, इसी थाने के सिसरेड़ी गांव निवासी विशाल यादव, जौनपुर जिले के सरपतहां थाने के चौबाहा गांव निवासी दीपक तिवारी उर्फ अर्पित, इसी थाने के कटका गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एसपी, प्रतापगढ़ जिले के आसपुर थाने के गोविंदपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ भोलू, रानी की सराय थाने के कुकरही गांव निवासी अजय यादव और कंधरापुर थाने के शाहपुर पश्चिम निवासी कामू यादव उर्फ बंशबहादुर यादव का नाम शामिल है। एसपी के मुताबिक बहुत ही कम समय में बदमाशों की यह गिरोह खड़ी होकर आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के कई जिलों में छोटी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर कोहराम मचा दिए हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया की बदमाशों की नयी गैंग को पुलिस रिकार्ड में पंजीकृत किया गया है। इस गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस की कयी टीमें लगाई गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed