{"_id":"631cdeb7e449f54940104653","slug":"nephew-shot-and-killed-uncle-azamgarh-news-vns6734383154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने चाचा की गोली मार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने चाचा की गोली मार कर की हत्या
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के आरूषा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने ही गोली मार चाचा की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची अहरौला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहरौला के आरूषा गांव निवासी मुन्ना यादव (25) पुत्र अदरी यादव छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। एक भाई के परिवार से भूमि को लेकर विवाद है। इसी विवाद में शनिवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे भतीजे अमरजीत (20) ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया।
सीने में गोली लगी और मौके पर ही मुन्ना की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। मुन्ना की दो पुत्री व दो पुत्र हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मुन्ना घर पर ही रह कर खेतीबाड़ी करता था।