{"_id":"5ad637dd4f1c1be2798b4d23","slug":"neither-park-nor-jail-this-town-will-be-built-on-police-township","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पार्क न जेल, इस जमीन पर बनेगा पुलिस टाउनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पार्क न जेल, इस जमीन पर बनेगा पुलिस टाउनशिप
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
dummy pic
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के बगल में स्थित पुरानेे जेल की जमीन पर पुलिसवालों के लिए अलग से टाउनशिप बनाया जाएगा। यहां स्कूल और अस्पताल की भी बेहतर सुविधा होगी। वर्ष 2017 में एसपी की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने पत्र भेजकर एसपी आजमगढ़ से जमीन की वर्तमान स्थिति के अलावा जमीन की खतौनी और लेखपाल की आख्या मांगी है। जबकि इस जमीन पर पार्क बनने की चर्चा थी वहीं जेल प्रशासन महिला जेल बनाने का प्रस्ताव तैयार किए था।
जिले में विकास के नाम पर तमाम आयाम भले ही जुड़ गए हैं, लेकिन पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं में कोई खास परिवर्तन नहीं हो सका। पुलिसवालों के पास रहने के लिए ना तो पर्याप्त आवास है, ना ही बेहतर विभागीय स्कूल है। ज्यादातर पुलिसवाले परिवार के साथ किराए के घरों में रहते हैं और बच्चे प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ते हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी आजमगढ़ की तरफ से नगर पालिका परिषद के पास स्थित पुराने जेल की जमीन पर पुलिसकर्मियों के परिवारों हेतु शहीद रोशन सिंह टाउनशिप मय स्कूल एवं चिकित्सालय निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। 10 अक्तूबर 2017 को एसपी की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर गौर करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय इलाहाबाद ने स्वीकार कर लिया। साथ ही एसपी को पत्र भेजकर जमीन की वर्तमान स्थिति, पूरा क्षेत्रफल, जमीन की खतौनी और लेखपाल की आख्या मांगी है। जिसे भेजने के लिए विभाग डिटेल जुटा रहा। अधिकारियों का मानना है कि यदि सबकुछ सही रहा तो जल्द ही यहां निर्माण शुरू हो जाएगा।
-यदि शहर में पुलिसवालों के रहने के लिए बेहतर आवासीय कॉलोनी बन जाएगी। इसमें स्कूल और अस्पताल आदि की भी सुविधा होगी तो यह पुलिसवालों के लिए बहुत ही बेहतर होगा। इससे मातहतों को तमाम कठिनाइयों से छुटकारा भी मिल जाएगा। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
-जेल की जमीन अभी स्थानांतरित नहीं हुई है। यहां पर कौन सा निर्माण कार्य होगा। यह अभी तक तय नहीं हो सका है। - शिवाकांत द्विवेदी, डीएम