{"_id":"66a3ab52d10f3c0cde00eaab","slug":"neighbours-shot-young-man-due-to-old-enmity-in-azamgarh-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप; घायल को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप; घायल को पहुंचाया अस्पताल
Fri, 26 Jul 2024 07:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
गोली से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। परिजन उसे लेकर आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र में ग्राम कोल बाजबहादुर निवासी डिप्टी साहनी (30) का पड़ोसियों से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम डिप्टी साहनी घर से सब्जी लेने के लिए निकले। जैसे ही वह बवाली मोड़ पर पहुंचे कि बाइक सवार उसे पकड़कर बागेश्वर नगर जाने वाले रास्ते पर गए, जहां उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने और आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन