{"_id":"63431553d184f122876d02bd","slug":"negligence-in-the-schemes-of-the-central-government-will-not-be-forgivable-shripad-naik-azamgarh-news-vns6782174154","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी क्षम्य: श्रीपद नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी क्षम्य: श्रीपद नाईक
विज्ञापन
आजमगढ़। पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीपद नाईक ने प्रवास के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान पर्यटन राज्यमंत्री को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 2264 स्वयं सहायता समूह बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष 2249 स्वयं सहायता समूह बनाये गये हैं। पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों का आधार सीडिंग कराया जा रहा। पेयजल आपूर्ति और सीवर योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। जननी सुरक्षा योजना के तहत 78 प्रतिशत कार्य हो चुका है। आशाओं का भुगतान शत-प्रतिशत किया जा चुका है।
राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को सभी योजनाओं की समीक्षा समय समय पर करने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना एवं अन्य योजनाओं को शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, डीडीओ संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक केके सिंह, डीईएसटीओ आरडी राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष लालगंज श्री ऋषिकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन योजनाओं का जाना हाल : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना, जल जीवन मिशन, जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना योजना, पीएमजीएसवाई, सर्व शिक्षा अभियान, पेयजल आपूर्ति योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास, पेंशन योजना, मनरेगा, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना।