{"_id":"62d2fd5ad7566c55e22bf61d","slug":"neet-will-be-held-for-the-first-time-in-the-district-azamgarh-news-vns664226497","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में पहली बार आयोजित होगी नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में पहली बार आयोजित होगी नीट
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित नीट परीक्षा पहली बार होगी। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है। परीक्षा के लिए जनपद में कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर कुल 4672 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम पांच संपन्न होगी। जनपद में अभी तक मेडिकल परीक्षा का आयोजन नहीं होता था। लेकिन इस बार जनपद में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इनमें जीडी ग्लोबल स्कूल, नवोदय विद्यालय जीयनपुर, केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी, सेंट जवियर्स हाईस्कूल एलवल, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल चेकपोस्ट, सनबीम स्कूल सराय जगरनाथ, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेलइसा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन मजिस्ट्रेट मैनात किए गए है। जिसमें जीडी ग्लोबल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की जिम्मेदारी एसडीएम सदर जेआर चौधरी, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल सराय जगरनाथ और चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेलइसा की जिम्मेदारी एसडीएम सदर न्यायिक अभय कुमार सिंह और जवाहर नवोदय विद्यालय की जिम्मेदार एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह संभालेंगे। जो भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा को सकुशल व नकलवीहिन संपन्न कराएंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। वहीं परीक्षा के दिन 100 मीटर परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, पेजर या अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तु पूर्णतया प्रतिबंधित होगी।
परीक्षा केंद्र और उन पर परीक्षार्थियों की संख्या
स्कूल कोड छात्रसंख्या
जीडी ग्लोबल स्कूल 17325 1080
केंद्रीय विद्यालय 18402 504
सेंट जवियर्स हाईस्कूल 17277 504
आजमगढ़ पब्लिक स्कूल 17278 936
सनबीम स्कूल सराय जगरनाथ 17324 360
चिल्ड्रेन स्कूल 17276 1000
जवाहर नवोदय विद्यालय 17279 288
इस मामले में एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही तीन मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जो भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशल और नकलवीहिन संपन्न कराएंगे।