फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Necessary to protect children from malnutrition

बच्चों को कुपोषण से बचाना जरूरी

Thu, 12 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 12 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Necessary to protect children from malnutrition
बाल विकास परियोजना के तहत संचालित राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई और अन्न प्रासन की रस्म अदा की गई।

 जिला मुख्यालय पर प्राथमिक विद्यालय मातबरगंज में गोद भराई और अन्न प्रासन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 15 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।

नगर क्षेत्र के चिकित्साधिकारी डा. विधानचंद्र विश्वास और सीडीपीओ कुसुमलता मिश्रा द्वारा इसके विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।

मेजवां ः फूलपुर स्थित मंगल बाजार के आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 12 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार फल का वितरण किया गया।

सुपरवाइजर सावित्री देवी द्वारा उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। ममता धारिया, रंजना ओझा, पूनम, प्रेमलता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन

अंबारी ः फूलपुर विकास खंड के भोरमऊ आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। सुपरवाइजर इंदू दुबे ने लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कुसुम यादव, कार्यकत्री बिंदू यादव, संगीता यादव, सहायिका गीता, उर्मिला, आशा कार्यकर्ता शशिकला, कैलाशी देवी, उषा देवी, निर्मला आदि उपस्थित रहीं।
पल्हना ः प्राथमिक विद्यालय चौकी खैरा में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्न प्रासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी रामरेखा सिंह ने कुपोषण के संबंध में जानकारी दी।


बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवेश कुमार प्रजापति, राजरानी, सावित्री उपाध्याय, निशा वर्मा, शांति यादव, वंदना सिंह, चंद्रपति देवी आदि उपस्थित थीं।

लाटघाट ःप्राथमिक विद्यालय कांखभार पर बुधवार को गोदभाराई और अन्न परासन कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सगड़ी अनिल सिंह ने दस गर्भवती महिलाओं फल आदि भेंट कर गोदभराई का कार्य संपन्न कराया। इस दौरान आठ बच्चों को अन्न परासन कराया गया।

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बनकटिया पर छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और चार बच्चों का अन्न परासन कराया गया।

इस मौके पर सेराज अहमद, हीना देसाई, गीता राय, लीला शर्मा, शांति देवी, अंजनी राय, सरिता, शकुंतला के साथ ही आसपास की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed