फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Necessary arrangement of medical room in board examination centers

बोर्ड परीक्षा केंद्रों में चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था जरूरी

Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Necessary arrangement of medical room in board examination centers
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी केंद्रों में अलग से चिकित्सा कक्ष बनाए जाने की तैयारी है। शासन स्तर से इस संबंध दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें सभी केंद्रों में अलग से चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था करने को कहा गया है। केंद्रों में चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था हो जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में शिक्षण कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। हालांकि संक्रमण कम होने पर अब विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के लिए भी बुलाया जाने लगा है। इस बीच बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू किए जाने की घोषणा कर दी गई है। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। केंद्रों के निर्धारण के बाद अब परीक्षार्थियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभी केंद्रों में अलग से चिकित्सा कक्ष खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि अगर कोई विद्यार्थी केंद्र पर पहुंचता है और जांच में सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की समस्या सामने आती है तो उसे किसी कक्षा की बजाय चिकित्सा कक्ष में बैठाया जाएगा। इसकी सूचना तत्काल विद्यार्थी के अभिभावक को दी जाएगी। इसके बाद अभिभावक व चिकित्सकों के परामर्श के बाद विद्यार्थी को अस्पताल अथवा घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षार्थियों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर अलग से चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था करनी होगी। ताकि परीक्षा के दौरान किसी बच्चे को वायरल इंफेक्शन, सर्दी, जुकाम या खांसी आदि की समस्या सामने आती है तो उसे चिकित्सा कक्ष में बैठाया जाएगा। -डॉ. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed