{"_id":"696d2ff4f2c8c24d2b07d647","slug":"nda-will-dominate-for-two-decades-om-prakash-rajbhar-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-144105-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दशकों तक रहेगा एनडीए का दबदबा : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दशकों तक रहेगा एनडीए का दबदबा : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
22 अतरौलिया निरीक्षण भवन में समर्थकों के साथ केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
- फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।
अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में शनिवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन का दबदबा आने वाले दो दशकों से ज्यादा समय तक बना रहेगा। राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में सपा के सांसदों और विधायकों ने जमकर प्रचार किया, लेकिन उन्हें एक भी सीट नहीं मिली।
कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित कर देते हैं। चाहे राजस्थान हो, हरियाणा हो या महाराष्ट्र, सपा की मौजूदगी से हमेशा भाजपा को फायदा हुआ है।
महाराष्ट्र के चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को मिली सफलता पर कहा कि मुस्लिम समाज को यह एहसास हो गया है कि वे केवल ‘वोट बैंक’ बनकर नहीं रह सकते।
विज्ञापन
मुसलमान अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों के सवाल पर ओम प्रकाश ने कहा कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार रहेगी।
पार्टी में परिवारवाद के आरोपों पर कहा कि पार्टी के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति उनके लिए परिवार का हिस्सा है।